न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची वासियों के लिए एक जरूरी खबर है. दरअसल आज शनिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी. आरडीएसएस परियोजना और पेड़ों की छंटाई के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग के अनुसार अलग-अलग फीडरों में अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा. विभाग ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए समय से पूर्व आवश्यक काम निपटा लें.
टाटीसिलर्व फीडर के जोरार पाहन टोली में आज सुबह 10:30 से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. वहीं, तुपुदाना उपकेंद्र के सतरंजी फीडर से तुपुदाना, डूंगरी, सतरंजी, दस माइल, सोदाग व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी. हटिया के ओबरिया फीडर से ओबरिया, चंदाघासी व प्रगति नगर में भी इसी अवधि में पेड़ की डालियां काटी जाएगी.
कृष्णापुरी रोड नंबर पांच में दोपहर 12 से शाम 4. रोड नंबर नौ चुटिया में सुबह 10 से शाम 4:30, छठ तालाब के पास सुबह 10:30 से दोपहर 12 तक बिजली बंद रहेगी. नामकुम बाजार-पत्रा टोली, कोकर बैंक कालोनी, इलाही बक्स, अयोध्यापुरी, न्यू मोरहाबादी, बरियातू व आरके मिशन फीडर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस