जन्माष्टमी स्पेशल

जन्माष्टमी को लेकर पाकुड़ इस्कॉन मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में, कल होगा भव्य महोत्सव

कल शुक्रवार को मंदिर परिसर में हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

By : Dipali Kumari
जन्माष्टमी को लेकर पाकुड़ इस्कॉन मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में, कल होगा भव्य महोत्सव

जयदेव कुमार/न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
कालीभषान स्थित इस्कॉन के श्री श्री राधा राधाविहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. वहीं रंग-रोगन का कार्य भी  तेजी से चल रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाल पंडाल का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है.

कल शुक्रवार को मंदिर परिसर में हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इस अवसर पर मंगला आरती एवं दर्शन आरती, हरिनाम संकीर्तन, मेला, महा अभिषेक तथा कला मंच पर विशेष भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मध्यरात्रि के निशीथ काल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती मुख्य आकर्षण होगी.

वहीं जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्री भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का आविर्भाव महोत्सव एवं व्यास पूजा श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी. इस दौरान प्रातः  कालीन मंगला कीर्तन, श्रील प्रभुपाद का अभिषेक एवं पुष्पांजलि, महाभोग आरती, भजन-कीर्तन, तुलसी आरती, संध्या आरती और प्रभुपाद गुरु कीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

आयोजकों के अनुसार, दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा. जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: JPSC फर्जीवाड़ा: श्वेता कुमारी गुप्ता की जमानत याचिका पर हुई आंशिक सुनवाई
 
संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.