न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: बहरागोड़ा स्थित कुमारडूबी में मां जगाधत्री पूजा के अवसर पर अंतिम दिन पुरुलिया के प्रसिद्ध झुमुर कलाकार कुंदन कुमार नाइट कार्यक्रम कमेटी द्वारा आयोजित किया गया. प्रसिद्ध झुमुर कलाकार कुंदन कुमार को देखने व सुनने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे. कुंदन कुमार के गीत और टीम के नृत्य को देखकर देर रात तक लोग झूमते रहे. मंच पर कुंदन कुमार को पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर कुमारडूबी पूजा कमिटी द्वारा सम्मानित किया गया. किस कलर की साड़ी पहनी हो, आमके भूले जा रे पागला, ब्लॉक लिस्ट आदि गानों पर कुंदन कुमार ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.कुमारडूबी पूजा कमेटी द्वारा बहुत सुंदर तरीके से अपना व्यवस्था बनाये रखा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार,एएसआई सिकंदर यादव, कुलदीप ठाकुर, प्रधान सोरेन आदि ने अपनी टीम के साथ ढेर रात तक डटे रहे. मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया था. बताया गया की कुमारडूबी में प्रतिवर्ष जगाधत्री पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की जाती है.इस साल कुंदन कुमार का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो की लोगों ने बेहत पसंद किया. बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत कुमारडूबी जैसे सुदूरबर्ती गांव में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित होना बहुत ही काबिले तारीफ है. गांव के बीचो-बीच कार्यक्रम आयोजित होने पर हजारों दर्शकों के भीड़ ने पूरे पूजा कमेटी का दिल जीत लिया था.
बहरागोड़ा के कुमारडूबी में झुमुर सम्राट कुंदन कुमार का कार्यक्रम हुई आयोजित, करीब दस हजार लोगों की जुटी थी भीड़
संबंधित सामग्री
MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच
CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर
22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया