बुंडू मंडा पूजा महोत्सव को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिया गया आमंत्रण, 28 मई को होगा भव्य मंडा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बुंडू मंडा पूजा महोत्सव को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिया गया आमंत्रण, 28 मई को होगा भव्य मंडा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  पिपरवार क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम बुंडू में आयोजित होने वाले मंडा पूजा महोत्सव को लेकर बुंडू मंडा पूजा समिति द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है.इसी क्रम में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मंडा पूजा महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा.इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने हजारीबाग स्थित आवासीय कार्यालय में सांसद मनीष जयसवाल से भेंट कर उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया. वहीं बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को भी मंडा पूजा महोत्सव में आने का न्योता दिया गया.

समिति के सदस्यों ने बताया कि 28 मई 2026 को बुंडू गांव में भव्य रूप से मंडा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है आयोजन में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे.प्रतिनिधिमंडल ने तीनों जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया.इस दौरान तीनों जनप्रतिनिधियों ने मंडा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन समिति को दिया.मौके पर बुंडू मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण साहू,उपाध्यक्ष लक्ष्मण मंडल,शिवम साहू, विक्की साहू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: खलारी थाना में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित, जयदीप टोप्पो को दी गई भावभीनी विदाई

संबंधित सामग्री

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में वर्षों से संविदा या पीस-रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया है.

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

झारखंड उच्च न्यायालय ने पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के एक गंभीर मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

गिरिडीह के चर्चित आरजेडी नेता कैलाश यादव हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मुखिया सुखदेव राय और उनके दो बेटों राजेश राय व विक्की राय को झारखंड हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है.

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

झारखंड हाईकोर्ट में एक महिला को सजा पूरी होने के बाद भी हिरासत में रखे जाने और हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में उसके साथ कथित यौन शोषण के मामले की सुनवाई हुई.

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से हादसा हुआ. रेलकर्मी अभिनाश गोपालगंज, का रहने वाला है