झारखंड की हर गली में रहमान डकैत घूम रहा: प्रतुल शाहदेव

61 महीनों में 10113 रेप,11000 किडनैपिंग और 9213 हत्याएं, 60000 चोरियां हेमंत सरकार के कार्यकाल में हो चुकी

By : Ark Sahuliyar
झारखंड की हर गली में रहमान डकैत घूम रहा: प्रतुल शाहदेव

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति पूरे तरीके से चौपट हो गई है. प्रतुल ने कहा स्थिति ऐसी हो गई है जैसे हर गली में रहमान डकैत घूम रहा है और लोग पूरे तरीके से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.प्रतुल ने बताया कि जनवरी, 2020 से जनवरी, 2026 तक नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और झारखंड पुलिस के वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक बलात्कार की 10113 घटनाएं, किडनैपिंग की 11000 से ज्यादा घटनाएं, चोरी की 60000 से ज्यादा वारदातें, 9213 हत्याएं और कुल 2 लाख 80 हजार संज्ञेय अपराध हो चुके हैं. 2020 से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

प्रतुल ने कहा कि झारखंड में पानी सर के ऊपर चला गया है. विधि व्यवस्था को लेकर उच्च न्यायालय भी कई बार सरकार को फटकार लगा चुकी है.प्रतुल ने कहा कि विधि व्यवस्था की यह दयनीय स्थिति इसलिए हुई है कि सरकार का फोकस विधि व्यवस्था ठीक करने में है ही नहीं. प्रदेश में माफिया बालू चोरी, कोयला चोरी ,लोहा चोरी का बड़ा खेल कर रहे हैं. यह बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं प्रतीत होता है. कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने खुद बताया कि मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले माइनिंग विभाग पर राज्य के माइनिंग माफियाओं की चलती है. प्रभारी के राजू ने भी खुद स्वीकार किया था कि प्रदेश में विधि व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. 

प्रतुल ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात है की पुलिस का अपराधियों को सजा दिलाने का भी रिकॉर्ड बहुत फिसड्डी रहा है. बलात्कार के आरोपियों को सजा दिलाने का भी झारखंड पुलिस का प्रतिशत संतोषजनक नहीं है. जब तक आरोपियों को सजा नहीं दिलाई जाएगी,वारदातें ऐसी ही बढ़ती जाएंगी. प्रतुल ने कहा कि प्रति लाख आंकड़ों में अपराध की बात करें तो तो भी झारखंड की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है. प्रतुल ने पुलिस प्रशासन से कहा कि वह शीघ्र लोगों का विश्वास जीते,अपराधियों को सजा दिलाएं और अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करें.वरना ऐसी घटनाएं होती रहें. झारखंड पुलिस ने नई गाड़ियां तो खरीद ली.लेकिन जब तक वो नए जज्बे से अपराध के खिलाफ अभियान नहीं चलाएंगे, स्थिति में सुधार नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- शराब घोटाला मामले में कारोबारी नवीन केडिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, ACB कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

 

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया