न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद आज से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम शांत रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है.
मौसम विभाग के अनुसार आज से 30 सितंबर तक राज्यभर में मौसम साफ़ रहने की संभावना है. हालांकि इस दौरान कही-कहीं हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है.
राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. आज से राजधानी में कड़ी धूप भी निकलने की भी संभावना है.
कल रविवार को राजधानी रांची में मौसम सुहावना बना रहा. कई जगहों पर कल कड़ी धूप भी निकली. करीब 4 दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश से परेशान लोगों को धूप देख बड़ी राहत मिली.
इसे भी पढ़ें: रांची में खौफनाक वारदात! पति ने पत्नी को नदी में दिया धक्का