न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के मोराबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता के अंडर 17 बॉयज का फाइनल मैच चल रहा है. खूंटी और सिमडेगा के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है.
फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है. विवाद बढ़ने के बाद मैच रोक दिया गया. जानकारी के अनुसार खूंटी टीम के द्वारा किये गए गोल को लेकर विवाद शुरू हुआ है. सिमडेगा टीम ने गोल का विरोध किया है और कह रहे हैं कि यह गलत तरीके से किया गया है. बीते करीब आधे घंटे से मैच रूका हुआ है.
इसे भी पढ़ें: पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक