Jharkhand Weather Update: झारखंड में 15 से 18 सितंबर तक गरज-चमक संग होगी बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather Update: झारखंड में 15 से 18 सितंबर तक गरज-चमक संग होगी बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने 15 से 18 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया हैं. इस दौरान राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई हैं. कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज आंधी-तूफान भी हो सकते हैं.

15 सितंबर को 14 जिलों में बारिश की आशंका
15 सितंबर को 14 जिलों में वर्षा और वज्रपात की आशंका हैं. इनमें सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. इन जिलों में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं.

16 सितंबर को भी अलर्ट जारी
16 सितंबर को बारिश और तेज हो सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं 70 से 110 मिमी तक वर्षा दर्ज की जा सकती हैं.

17 सितंबर को भी नहीं रुकेगा बारिश का दौर
17 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दिन चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना हैं. आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती हैं. 18 सितंबर की सुबह तक यह चेतावनी प्रभावी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने और वज्रपात से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की हैं.

यह भी पढ़े: पलामू में एक करोड़ की हथिनी चोरी, महावत भी लापता, तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम
 
संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट