हाथियों का उत्पात

अमलिया में तीन हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशत में वन विभाग से मुआवजा और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग

हाथियों ने खेत में लगी धान की फसल को खाने के साथ-साथ पैरों से रौंदकर बर्बाद भी किया<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अमलिया में तीन हाथियों का उत्पात, ग्रामीणों में दहशत में वन विभाग से मुआवजा और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के अमलिया पंचायत क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है.बीती रात तीन हाथियों के झुंड ने गांव के समीप खेतों में घुसकर किसान महावीर सिंह की धान की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया. हाथियों ने खेत में लगी धान की फसल को खाने के साथ-साथ पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया.सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए.तीनों खेतों में धान की फसल जमीन पर बिछी हुई थी और जगह-जगह धान की बालियां टूटकर गिरी पड़ी थीं .किसान महावीर सिंह ने बताया कि रात के समय तीन हाथी अमलिया जंगल की ओर से निकलकर गांव की तरफ आए और उनके खेतों में घुस गए. और हाथियों ने खेत में लगी धान की फसल को खाना शुरू कर दिया.इसके बाद बड़ी मात्रा में फसल को पैरों से रौंद दिया.सुबह खेत पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी महीनों की मेहनत एक ही रात में बर्बाद हो गई है.

किसान ने बताया कि धान की फसल इस समय तैयार होने की स्थिति में थी,ऐसे में हाथियों द्वारा फसल नष्ट किए जाने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है.खेत में हुए नुकसान की तस्वीरों में भी हाथियों के उत्पात का असर साफ दिखाई दे रहा है.खेत के बड़े हिस्से में धान की फसल जमीन पर बिछी हुई है.कई स्थानों पर धान की बालियां टूटकर गिरी हैं,जबकि कई जगह पौधे पूरी तरह कुचले हुए नजर आ रहे हैं.अमलिया पंचायत क्षेत्र में हाथियों के लगातार विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड लगातार क्षेत्र में घूम रहा है.शाम होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं.वहीं हाथियों के डर से कई ग्रामीण खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं.

किसानों को अपनी फसल की चिंता सता रही है.इधर ग्रामीणों ने बताया कि खेती ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है.ऐसे में यदि हाथियों का उत्पात इसी तरह जारी रहा तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा उन्हें आबादी वाले क्षेत्रों से दूर घने जंगल की ओर खदेड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.वहीं पीड़ित किसान महावीर सिंह ने वन विभाग से अपने खेत में हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कराने और सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.ग्रामीणों ने भी विभाग से हाथियों से फसल बचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की अपील की है,ताकि आगे किसानों की फसल को नुकसान न पहुंचे और किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके

यह भी पढ़ें: पाकुड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया उग्र विरोध प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

करमा पर्व की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया.

जामताड़ा के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत 

जामताड़ा के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत 

जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. तीनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब की ओर चले गए थे.

घाघरा के चपका में एक महीने से जमीन पर पड़ी शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा, जिम्मेदारों की संवेदनशीलता पर सवाल

घाघरा के चपका में एक महीने से जमीन पर पड़ी शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा, जिम्मेदारों की संवेदनशीलता पर सवाल

17 नवंबर को चौथी पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि से पहले उठी बड़ी चुनौती क्या समय रहते सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित होगी प्रतिमा