न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के सदर अस्पताल में एक शर्मनाक घटना निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को प्रशिक्षु नर्सों के सामने अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अस्पताल में घूम रहा था. इसी दौरान उसने नर्सों के सामने गलत हरकत करनी शुरू कर दी. नर्सों ने शोर मचाया, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया. जिसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी.
इसके बाद उसे अस्पताल के उपाधीक्षक के पास ले जाया गया. जहां से आरोपी को लोअर बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आरोपी युवक को फसाया जा रहा है या उसने सच में यह अश्लील हरकत की है.