अंजनी कुमार सहाय बने यूक्रेन के नए राजदूत

रांची के रहने वाले IFS अधिकारी अंजनी कुमार सहाय बने यूक्रेन में भारत के नए राजदूत

झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी अंजनी कुमार सहाय को यूक्रेन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है.

By : Ark Sahuliyar
रांची के रहने वाले IFS अधिकारी अंजनी कुमार सहाय बने यूक्रेन में भारत के नए राजदूत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी अंजनी कुमार सहाय को यूक्रेन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके अगले ही दिन, 8 अगस्त को अंजनी कुमार सहाय अपने परिवार के साथ यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना हो गए.

अंजनी कुमार सहाय वर्ष 2003 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं और उन्हें व्यापक राजनयिक अनुभव हासिल है. इससे पहले वे माली और मॉरिटानिया में भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा वे विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के महत्वपूर्ण पद पर भी कार्य कर चुके हैं.

संवेदनशील समय में मिली अहम जिम्मेदारी
यूक्रेन में भारत के राजदूत के रूप में अंजनी कुमार सहाय की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण क्षेत्र की भू-राजनीतिक स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है. ऐसे में उनकी नई जिम्मेदारी रणनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

कीव पहुंचने के बाद वे यूक्रेन में भारतीय दूतावास का नेतृत्व संभालेंगे. उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, विभिन्न राजनयिक एवं प्रशासनिक मुद्दों का प्रभावी समन्वय और दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाना शामिल होगा.

व्यापार और पुनर्निर्माण पर भी रहेगा फोकस
नई जिम्मेदारी के तहत भारत-यूक्रेन संबंधों में व्यापार, मानवीय सहायता और संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहने की उम्मीद है. मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में भारत की संतुलित विदेश नीति और यूक्रेन के साथ संवाद को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना उनके सामने प्रमुख कूटनीतिक चुनौतियों में शामिल होगा.

यह भी पढ़ें- छात्रों के साथ झामुमो-कांग्रेस कर रही राजनीति, छात्रों की आंसुओं की कीमत इन्हें चुकानी ही होगी : आदित्य साहू

 

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित