न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राष्ट्रपति के प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे को लेकर रांची जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. इसी क्रम में रांची जोनल आईजी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें रांची डीसी मंजुमठ भाजयंत्री और एसएसपी राकेश रंजन भी मौजूद रहे.
सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता
बैठक में राष्ट्रपति कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को ब्रीफ किया जा रहा है तथा ड्यूटी में तैनात जवानों को सुरक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी जा रही है. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रांची पुलिस सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरत रही है.
वायरलेस सेट के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनज़र ट्रैफिक व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं. सड़क के सभी प्रमुख कट्स और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी वायरलेस सेट के साथ मुस्तैद रहेंगे. इसके अलावा ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी.
खाकी वर्दी पहनना अनिवार्य
आज शाम सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए ड्राई रन भी किया जाएगा. पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रपति ड्यूटी में तैनात कोई भी पुलिसकर्मी या अधिकारी नशे की हालत में नहीं होना चाहिए. सभी कर्मियों को खाकी वर्दी पहनना अनिवार्य होगा.
मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
इसके साथ ही ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. बेवजह मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें- Schools Closed: भीषण ठंड के चलते रांची के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक कक्षाएं स्थगित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
संबंधित सामग्री
MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच
CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर
22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया