विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र सह घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने गरीबों व जरूरतमंदों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया. जिसकी शुरुआत आज शुक्रवार को बाबू लाल सोरेन परिवार सम्मान नाम से राशन कार्ड की शुरुआत की गई. पहले दिन तेरेगा पंचायत की विकलांग युवती सुशीला मुर्मू को 25 किलो चावल व बाबू लाल सोरेन परिवार सम्मान राशन कार्ड देकर सम्मानित किया गया. इस बाबत पूछे जाने पर भाजपा नेता बाबू लाल सोरेन ने कहा कि प्रारंभ में एक लाख लोगों को राशन कार्ड मुहैया कराकर प्रतिमाह 25 किलो चावल सबर जनजाति ,जरूरतमंदों, असहाय, अनाथ लोगों को दी जाएगी. जिसका मकसद सेवा ही लक्ष्य है.जिसके तहत बाबू लाल सोरेन परिवार सम्मान योजना की शुरुआत की गई है जो अनवरत आगे भी जारी रहेगा.इस मौके पर जादूगोड़ा भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तनुश्री दत्ता व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह समेत काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: गोइलकेरा में विधायक ने महिला समूहों को ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन की चाबी सौंपी