न्यूज11 भारत
कुड़ू/डेस्क: कुडू-चापी पथ में स्थित रेलवे पुल संख्या 21 के दोनों ओर बने बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे राहगीरों के लिए लंबे समय से खतरे का कारण बने हुए थे. स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा हो गया था.बीते दिनों आयोजित शांति समिति की बैठक में आमजनों ने थाना प्रभारी अजित कुमार को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था और शीघ्र समाधान की मांग उठाई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने त्वरित पहल की और संबंधित विभाग से समन्वय कर गड्ढों का समतलीकरण कराया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है. थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्चप्राथमिकता है. जहां-जहां इस तरह की समस्याएं सामने आएंगी, वहां समाधान करने की पुरी कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें: भरनो में डीटीओ ने चलाया जांच अभियान,स्कूली वाहनों समेत सभी वाहनों पर गिरी गाज,₹2.80 लाख का वसूला जुर्माना