न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: जिले के हैदरनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के कोसीआरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक इंद्रदेव राम का सर्पदंश के बाद निरंतर इलाज के दौरान रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया. परिजनों के अनुसार उन्हें एक सप्ताह पूर्व विषैले सांप ने डंस लिया था, जिसके बाद आनन फानन में इलाज के लिये तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति सामान्य होने पर पीड़ित अपने घर लौट गये. किंतु दूसरे दिन ही हाथ व पैर में सूजन आने की शिकायत पर उन्हें तुम्बागाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से रांची अस्पताल मे वेंटिलेटर पर रहकर जीवन और मौत से जूझते रहे.
अंततः रविवार को इलाज के क्रम में उन्होंने इस अस्पताल में दम तोड़ दी. उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आसपास के शिक्षक जगत के लोगों सहित उनके शुभचिंतकों का तांता शव के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ी. खबर सुनते ही हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती, आरजू खान, शेर अली खान, नौसाद खान उर्फ़ गुड्डू , जाहिद खान, प्यारे नबी, नईम अंसारी, सम्मुद खान, अफरोज आलम, मोती कुमार, जगदीश राम, ललेश्वर राम,राजेंद्र राम, गणेश राम आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: पलामू: माली रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर; तीन घायल, दो गंभीर