न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. संस्थान के 10 अलग-अलग विभागों में कुल 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इन पदों के लिए साक्षात्कार 17, 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित किए गए थे. ट्रॉमा से जुड़े पांच अलग-अलग विभागों में एक-एक डॉक्टर का चयन हुआ है. इसके अलावा नियोनेटोलॉजी और नेफ्रोलॉजी में भी एक-एक अभ्यर्थी का चयन किया गया है. एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभागों में भी नियुक्तियां की गई हैं. मेडिकल ऑन्कोलॉजी में दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इन नियुक्तियों से रिम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- 28 नवंबर को स्थापना दिवस मनाने के विरोध में मशाल जुलूस, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हंगामा