न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस की ओर से ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन कल किया जाएगा. मार्च डोरंडा स्थित आंबेडकर चौक से शुरू होकर बिरसा चौक तक पहुंचेगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा. मार्च में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित पार्टी के सभी पूर्व अध्यक्ष, विधायक और मंत्री मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें- रिम्स में सीनियर रेजिडेंट के 11 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की बढ़ेगी उपलब्धता