न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जिले के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में बंदूक की नोक पर डकैती करने वाले गिरोह के लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है. डकैती को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या 5 थी, जिसमें पुलिस ने तीन अपराधियों के नाम और पते के बारे में जानकारी हासिल कर ली है. तीनों आरोपियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की गयी है. इन आरोपियों की पहचान दर्शन कुमार, अक्षय कुमार और अमन सिंह के रूप में हुई है. दो आरोपियों की पहचान अभी बाकी है. जमशेदपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसदी जानकारी दी.
बताते चलें पिछले दिनों गोलमुरी के केनरा बैंक से पांच लुटेरों ने 42 लख रुपए नगद और 33 करोड़ का सोना लूट कर फरार हुए थे.
इसे भी पढ़ें: रांची के होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! CORINTHIA होटल से 6 युवती और 8 युवक हिरासत में