रांची नगर निगम मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो के पास 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति, शपथ पत्र में किया खुलासा

By : Ark Sahuliyar
रांची नगर निगम मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो के पास 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति, शपथ पत्र में किया खुलासा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी रौशनी खलखो ने अपने नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में संपत्ति, आय और आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की है. शपथ पत्र के अनुसार रौशनी खलखो के पास कुल 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 

35 वर्षीय रौशनी खलखो शैक्षणिक रूप से स्नातक हैं. उनके खिलाफ सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी संख्या 5/2021 और लालपुर थाना में प्राथमिकी संख्या 29/22 दर्ज है. लालपुर थाना में दर्ज मामले में अदालत ने उन्हें 3 फरवरी 2026 को जमानत प्रदान की है.

शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार रौशनी खलखो की वार्षिक आय 6.89 लाख रुपये है, जबकि उनके पति सुजीत उरांव की सालाना आय 7.06 लाख रुपये है. यह आय वर्ष 2025-26 के आयकर रिटर्न में दर्शाई गई है. कुल 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति में से 72.01 लाख रुपये रौशनी खलखो के नाम पर और 1.04 करोड़ रुपये उनके पति के नाम पर दर्ज है. 

रौशनी की संपत्ति में 26.01 लाख रुपये की चल और 46 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. वहीं, उनके पति की संपत्ति में 39 लाख रुपये की चल और 65 लाख रुपये की अचल संपत्ति है. सुजीत उरांव पर 11 लाख रुपये का कर्ज भी दर्ज है. शपथ पत्र के अनुसार पति-पत्नी दोनों व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. बता दें कि रौशनी खलखो इससे पहले पार्षद रह चुकी हैं और अब मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें- झारखंड में 10,000 करोड़ का घपला? सरयू राय ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली