संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार सोमवार को अवर निरीक्षक उत्पाद, मोबाइल टास्क फोर्स नीरज कुमार के नेतृत्व में RIT थाना अंतर्गत भुवा जंगल एवं गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम जामजोड़ा में विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान कुल 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त करते हुए लगभग 2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. बरामद अवैध उत्पाद को जप्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: ईचागढ़ और सरायकेला प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं व संस्थानों का किया औचक निरीक्षण