संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शांति पैलेस, जेलहाता में 'सावन महोत्सव 2026' का भव्य एवं रंगारंग आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. "श्रावण की हरियाली, आस्था की खुशहाली" के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य था महिलाओं को भागदौड़ भरी जिंदगी में खुशियों के पल देना . जो महिलाएं खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं उन्हें ऐसा मंच प्रदान करना जिसमें वे खुलकर एन्जॉय कर सकें .
कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति, संस्कृति और सावन के पावन माहौल के साथ हुई दीप प्रज्वलित करके हुई . इस अवसर पर सभी महिलाएं हरे परिधानों (ग्रीन साड़ी, हरी चूड़ियाँ एवं हरी बिंदी) में सज-धजकर पहुँचे, जिससे पूरा परिसर सावनमयी और जीवंत हो उठा.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे कई तरह के मजेदार खेल आयोजित किए गए, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया.
कविता और चुटकुलों के माध्यम से हास्य और साहित्य का सुंदर संगम देखने को मिला. प्रतिभागियों ने अपने जीवन के यादगार अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा किया.
इस सफल कार्यक्रम का मंच संचालन रीता सिन्हा ने अपने कुशल अंदाज में किया. संस्था की ओर से वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला शुमि ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया तथा संस्था के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मन्नत सिंह बग्गा एवं मंजू चंद्रवंशी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने संपूर्ण व्यवस्था का कुशल प्रबंधन किया.
संस्था की सचिव शर्मिला शुमि ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों, संयोजकों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, पर्यावरण जागरूकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं. कार्यक्रम में टीम वरदान से डॉक्टर अमितू सिंह, पूजा मिश्रा, अंकिता वर्मा, ...शामिल रहीं
यह भी पढ़ें: विनीत तिवारी हत्याकांड मामले मे आरोपी रोशन तिवारी ने किया शहर थाने में सरेंडर, मुख्य आरोपी अब भी फरार