जागरूकता

नए कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध को लेकर गांडेय के स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

भारतीय न्याय संहिता बीएनएस , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस व भारतीय साक्ष्य अधिनियम से अवगत कराया गया<br/>

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
नए कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध को लेकर गांडेय के स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट जोसेफ स्कूल महेशमुंडा एवं प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में शनिवार को पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जीतबाहन उरांव एवं गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने स्कूली बच्चों को नए आपराधिक कानून, सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी.

इस दौरान बच्चों को भारतीय न्याय संहिता बीएनएस , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नए कानूनों की जानकारी आम लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी जरूरी है. कानून की जानकारी होने से बच्चे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.

कानून की जानकारी से बढ़ेगी जागरूकता : एसडीपीओ

एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव ने कहा कि विद्यार्थियों को कानून की प्रारंभिक जानकारी जरूर होनी चाहिए. नए आपराधिक कानूनों में हुए बदलावों को समझना समय की आवश्यकता है. उन्होंने बच्चों से किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की. उन्होंने कहा कि जागरूक विद्यार्थी समाज में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं.

साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें बच्चे : थाना प्रभारी

गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है. बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी को ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम अथवा बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी. उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर भी बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें कानून, सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में छऊ कला केंद्र के समग्र विकास, संरक्षण और संवर्धन को लेकर बैठक

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था