Schools Closed: भीषण ठंड के चलते रांची के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक कक्षाएं स्थगित

By : Ark Sahuliyar
Schools Closed: भीषण ठंड के चलते रांची के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक कक्षाएं स्थगित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में पड़ रही भारी ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में राज्य में अगले आदेश तक ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है. इसमें रांची जिले को येलो जोन की श्रेणी में रखा गया है.

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. यह आदेश 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा.

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े.हालांकि, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस अवधि के दौरान किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षाएं हैं, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- झारखंड कैडर के 2013 बैच के 6 IPS अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया