मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
पिपरवार/डेस्क: पिपरवार स्थित सोलर पावर प्लांट में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही.अब तक प्रबंधन और कंपनी की ओर से किसी प्रकार की वार्ता नहीं होने से सुरक्षा कर्मियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लगातार अनदेखी से नाराज कर्मियों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है.हड़ताल पर बैठे सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन जारी है, लेकिन अब तक कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई. इससे कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है.
आंदोलनकारी कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वार्ता नहीं हुई तो बुधवार 13 मई से सोलर पावर प्लांट के बिजली उत्पादन को भी बाधित किया जाएगा.कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है. ऐसे में अब आंदोलन को निर्णायक रूप देने की तैयारी की जा रही है. हड़ताल में शामिल सुरक्षा कर्मियों में अवध कुमार ठाकुर, पंकज ठाकुर, गोपाल मुंडा, शिवम मुंडा, कृष्णा कुमार महतो, करण कुमार महतो, रवि कुमार, धनंजय कुमार, मनोज कुमार, सन्नादुल,अबरार,राजेश उरांव,मोहम्मद एजाज़ुल और आकाश उरांव समेत अन्य कर्मी शामिल हैं.