मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड किसनीचक निवासी शनिचर मंडल के 23 वर्षीय प्रवासी मजदूर कुलदीप मंडल की मंगलवार देर रात हैदराबाद में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मौत की खबर बुधवार सुबह परिजनों को मिली तो गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि कुलदीप कुछ माह पहले रोजगार के लिए हैदराबाद गया था और वहां मजदूरी करता था. मंगलवार रात अचानक उसकी मौत की सूचना मिली, लेकिन मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.
घटना के बाद से परिवार में आक्रोश है. मृतक की मां का रोरोकर बुरा हाल है परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और शव को जल्द गांव लाने की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है.
यह भी पढ़ें: कैसे चलाएं परिवार, 4 महीनों से नहीं मिला है वेतन, झारखंड ग्रामीण पुलिस के जवान और चौकीदार हुए लाचार