श्रावणी मेला 2026

श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ मंदिर में VIP दर्शन पर रोक, गृह सचिव ने जारी किया आदेश

मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भीड़ एक मद्देनजर बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गयी है. 

By : Dipali Kumari
श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ मंदिर में VIP दर्शन पर रोक, गृह सचिव ने जारी किया आदेश

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया है. आज सावन के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. मंदिर में अर्घा के माध्यम से जलार्पण हो रहा है. वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाह्य अर्घा की भी व्यवस्था की गयी है. बाह्य अर्घा में जलार्पण करने के बाद जल सीधा मुख्य मंदिर में शिवलिंग पर अर्पित होगा. वहीं मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भीड़ एक मद्देनजर बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गयी है. 

पूरे सावन बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन और स्पर्श पूजा पर रोक रहेगी. इस संबंध में गृह सचिव ने आदेश जारी किया है. हालांकि श्रद्धालु शीघ्रदर्शन के कतार में लग सकते है, जिसके लिए आपको कूपन लेनी होगी. शीघ्रदर्शनम कतार के कूपन की कीमत 600 रुपये प्रति भक्त है. 

इसे भी पढ़ें: देवघर: सावन के पहले दिन बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़