श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सिम्बायोसिस स्कूल बुण्डू में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
सिम्बायोसिस स्कूल बुण्डू में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: सिम्बायोसिस स्कूल बुण्डू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को सुंदर झांकियों और फूलों से सजाया गया था, जहाँ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का  रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई. विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, और राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित सुंदर नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए. बच्चों की ऊर्जा और उनकी पारंपरिक वेशभूषा ने उत्सव के वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया. इस दौरान जूनियर वर्ग की शिक्षिकाओं—रेखा जायसवाल, आशा बारला, प्रीति सिंह, लिप्सा आचार्या, किरण, शुभलक्ष्मी, सलोनी, रिया कुमारी और तृप्ति कुमारी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और जन्माष्टमी के पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

विद्यालय की प्राचार्या तराना बेगम ने इस अवसर पर सभी बच्चों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं. अपने संदेश में उन्होंने कहा, “जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, सत्य, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है. हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए. ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं.” कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को लडडू वितरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, उल्लास और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का एक यादगार अवसर साबित हुआ.

यह भी पढ़ें: चाईबासा महिला कॉलेज के बी.एड. विभाग में नवागंतुक विद्यार्थियों का परिचय और स्वागत कार्यक्रम आयोजित

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.