आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के आर्म्स एक्ट और उग्रवादी कांड के नामजद पीएलएफआई का 10 वर्षों से फरार उग्रवादी धनेश्वर यादव आज पुलिस के हत्थे चढ़ा.
एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बानो थाना में वर्ष 2015 में दर्ज कांड संख्या 15/2015 के तहत दर्ज आर्म्स एक्ट और उग्रवादी घटना में पीएलएफआई संगठन का शातिर उग्रवादी धनेश्वर यादव नामजद अभियुक था. यह घटना के बाद से फरार चल रहा था. इसके खिलाफ अदालत ने स्थाई वारंट जारी किया था. पुलिस गुप्त सूचना के आलोक में एसडीपीओ सिमडेगा के नेतृत्व में टीम गठित कर इसे बालूमाथ के गाड़ीगांव से गिरफ्तार कर आज जेल भेजा.
यह भी पढ़ें: जमीन की रैयत सह जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग ने झारखंड के राज्यपाल से मिलकर खनन पट्टा को रद्द करने की मांग की