थाना निरिक्षण

चौपारण में एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, 280 लंबित मामलों के निष्पादन पर जताई खुशी

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना की विधि-व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा और मालखाना के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया.

By : Dipali Kumari
चौपारण में एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, 280 लंबित मामलों के निष्पादन पर जताई खुशी

विरेन्द्र शर्मा/ न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने चौपारण थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना की विधि-व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा और मालखाना के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पिछले तीन महीनों में 280 लंबित मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन करने के लिए बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार और थाना प्रभारी पंकज कुमार की सराहना की. 
वहीं वर्षों से लंबित कुल 593 मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने अनुसंधान की गति तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित वारंट और कुर्की-जब्ती का त्वरित निष्पादन करने का सख्त आदेश दिया.

नशे और अफीम की खेती पर कसेगा शिकंजा

एसपी ने क्षेत्र में अफीम की खेती और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को नशा कारोबारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ आम जनता के बीच जागरुकता अभियान चलाने को कहा.

इसके अलावा जीटी रोड पर लगातार गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया ताकि लूट, चोरी व डकैती जैसी घटनाओं पर रोक लग सके और यातायात व्यवस्था सुचारू रहे. बालू, कोयला और मवेशी तस्करी में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर बल दिया. एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है.

जाम में फंसे एसपी, रूट बदलकर पहुंचे मुख्यालय

निरीक्षण के बाद हजारीबाग लौट रहे एसपी अमन कुमार को भी जीटी रोड पर लगे भीषण जाम का सामना करना पड़ा. जाम इतना लंबा था कि खुद पुलिस कप्तान को अपना रूट बदलना पड़ा. वे चतरा रोड, इटखोरी होते हुए हजारीबाग मुख्यालय के लिए रवाना हुए.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा दाम

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.