बरवाडीह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन

चिकित्सकीय जांच करने के बाद जारी किया गया प्रमाण पत्र

By : Pramod Kumar
बरवाडीह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र के साथ-साथ यूडीआईडी का निर्गत करने को लेकर  विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन स्थानीय जिला परिषद के सदस्य संतोषी शेखर के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मंटू कुमार के द्वारा  संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया. दिव्यांगजनों के लिए लगाई गई इस विशेष कैंप में  सदर अस्पताल की विशेष टीम में डॉक्टर अखिलेश प्रसाद , नेत्र चिकित्सक डॉक्टर पवन कुमार , डीआर श्रावण महतो टेक्नीशियन पंकज कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए. कैंप के माध्यम से जहां 200 से अधिक लोगों ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने और यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने को लेकर रजिस्ट्रेशन कराया. जहां जांच टीम के द्वारा बारी-बारी से सभी की चिकित्सकीय जांच करते हुए प्रमाण पत्र को निर्गत किया. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मंटू कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों की प्रमाण पत्र बनाने को लेकर विशेष कैंप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य  स्वास्थ्य विभाग का यह था  ताकि दिव्यांगजनों को अपने प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण किसी समस्या से ना जूझना पड़े. वहीं जिला परिषद के सदस्य संतोषी ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने को लेकर  प्रखंड स्तर पर आयोजित इस कैम्प का शत प्रतिशत लोगों को  फायदा तो मिलेगा ही साथ ही प्रमाण पत्र बनाने को लेकर इधर-उधर भटकने और मानसिक परेशानी निजात मिलेंगी जो स्वास्थ्य विभाग की सार्थक पहल है.  इस दौरान मौके पर बीपीओ ओम प्रकाश गुप्ता  राजेश चंद्र सिन्हा, दीपक सिंह आरती रजनी सुरीन, भावना कुमारी प्रमोद सोनी राजेश पाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सेवा पखवाड़े को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में बनी ठोस रणनीति

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया