सिमडेगा में खेल सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से खेल निदेशक शेखर जमुवार ने किया सिमडेगा का दौरा

एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम और डे बोर्डिंग हॉकी सेंटर में सुविधाओं का लिया जायजा

By : Admin
सिमडेगा में खेल सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से खेल निदेशक शेखर जमुवार ने किया सिमडेगा का दौरा

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: खेल की नगरी सिमडेगा में खेल की सुविधाओं को और विकसित करने के उद्देश्य से झारखण्ड सरकार के खेल निदेशक शेखर जमुवार आज सिमडेगा पहुंचे.  झारखंड सरकार के खेल निदेशक शेखर जमुवार आज सिमडेगा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पहुंचे. यहां उन्होंने प्रशिक्षु खिलाड़ियों के डे बोर्डिंग हॉकी सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के रहने, खाने, पढ़ने के साथ उनको दी जा रही हॉकी ट्रेनिंग का जायजा लिए. इस दौरान उन्होंने देखा कि बच्चों को रहने के लिए डे बोर्डिंग का हॉस्टल कम पड़ रहा है. साथ हीं किचन आदि की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. उन्होंने बच्चों को रहने के लिए एक नए स्थान का चयन करने का निर्देश खेल पदाधिकारी को दिया. साथ हीं उन्होंने किचन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में भी कई निर्देश दिए. उसके बाद वे प्रशिक्षु खिलाड़ियों और उनके कोचों से मुलाकात कर उनसे उनकी समस्याओं को सुना. उन्होंने बच्चों और कोचों की समस्या को ससमय दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला हॉकी के लिए जाना जाता है. यहां हॉकी को बढ़ावा देने के लिए काम किए जाएंगे. जिससे आने वाले समय में सिमडेगा के बच्चे और बेहतर तरीके से खेल को निखार सके.  मौके पर पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, जिला खेल पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 15वें वित्त आयोग की मद-राशि पिछले दो सालों से नहीं मिली, गांव का रुका पड़ा है विकास

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया