आशीष शास्त्री/न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: जेएससीए के बोर्ड सदस्य सह सिमडेगा जिला क्रिकेट संघ के मार्गदर्शक श्रीराम पुरी को झारखंड रणजी क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया हैं. रणजी मैच खेलने के लिए झारखंड की टीम श्रीरामपुरी के अगुवाई में आगामी 23 नवंबर को अहमदाबाद जाएगी. हॉकी की नर्सरी के नाम से पहचान बनाने वाले सिमडेगा जिला अब धीरे-धीरे क्रिकेट क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा हैं. सरकार अगर जिले को संसाधन उपलब्ध कराए तो आने वाले समय में जिले से क्रिकेट के भी कई सितारे निकलेंगे. इधर श्रीरामपुरी को रणजी क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाए जाने पर जिला क्रिकेट संघ, सिमडेगा पत्रकार संघ, सिमडेगा डीसी कंचन सिंह, सिमडेगा एसपी एम अर्शी सहित जिले के क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी हैं.
यह भी पढ़े: देश को चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, PM मोदी ने काशी से दिखाई हरी झंडी