न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के सीपी-सीपीएचसी के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. मुकेश मिश्रा द्वारा रांची ज़िले के कांके प्रखंड अंतर्गत गुटूटोली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और वहां दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की.
निरीक्षण में स्टेट नोडल ऑफिसर के साथ राज्य परामर्शी ललित लता टोप्पो ने सीएचओ पूनम रजवार और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन और आम जनता तक बुनियादी स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. नोडल पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने तथा मरीजों को समय पर सभी आवश्यक चिकित्सीय लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.
बता दें कि न्यूज़ 11 भारत ने बीते दिनों आयुष्मान आरोग्य मंदिर की खस्ता हालत को प्रमुखता से दिखाया था.. जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने भी इस पर एक्शन लिया है. स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश मिश्रा ने खुद आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुटूटोली का निरीक्षण किया और CHO को व्यवस्था सुधारने के दिशा निर्देश दिया.
देखें न्यूज़11 द्वारा चलाया गया वीडियो