न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने NIA से जुड़े लंबित मामलों को लेकर झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने इस संबंध में स्वतः संज्ञान लेते हुए संबंधित राज्यों को जवाब देने का निर्देश दिया है. यह मामला उस समय सामने आया जब हिदायतुल्लाह ने निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी. इस केस की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने की.
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि NIA मामलों की सुनवाई के लिए निर्धारित विशेष अदालतों में विभिन्न राज्यों के बड़ी संख्या में केस लंबित हैं. इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुओ मोटू संज्ञान लिया और उन राज्यों को प्रतिवादी बनाया, जहां 10 से अधिक मामले लंबित हैं.
कोर्ट के समक्ष रखी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सबसे अधिक 59 मामले लंबित हैं. इसके अलावा झारखंड, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना समेत कुल 17 राज्यों में NIA की विशेष अदालतों में 10 से अधिक मामले लंबित हैं. सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित राज्यों से NIA मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालतों की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों की संख्या और देरी के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
ये भी पढ़ें- रांची में थार से कुचलकर हत्या: हादसा नहीं, आपसी विवाद की साजिश... आरोपी अतुल चड्ढा गिरफ्तार
NIA के लंबित मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड समेत 17 राज्यों को नोटिस
संबंधित सामग्री
सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण
हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.
SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान
दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था.
पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।
पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।