न्यूज11 भारत
बुंडू/डेस्क: डाक विभाग के तत्वावधान में सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल, बुण्डू में 'राखी बनाओ प्रतियोगिता' का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक, डाक विभाग, श्री अजय कुमार थे. अतिथि के रूप में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव श्री मनीष कुमार भगत एवं ओ एस मेल श्री रमेश ठाकुर उपस्थित रहे. विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत नृत्य आत्मीय स्वागत किया.
बच्चों द्वारा बनाई गई लगभग 700 राखियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन राखियों का चयन कर पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए. विशेष बात यह रही कि चुनी गई ये राखियां देश की रक्षा में तैनात सैनिकों को भेजी गई.
प्रतियोगिता के साथ सामान्य ज्ञान क्विज का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. विद्यालय के संगीत शिक्षक सुभाष गोस्वामी ने रक्षाबंधन पर मधुर गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया. इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से डाक विभाग के कई शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे, जिनमें रिशिता कुमारी (ताऊ), शिवांगी कुमारी (सोनाहातू), स्वाति कुमारी सिंह (तैमारा), आदित्य कुमार (राहे) एवं महिपाल सिंह मुंडा (नवाडीह) प्रमुख रहे. विद्यालय के निदेशक अली अल अराफात तथा प्राचार्या तराना बेगम ने कहा, "यह कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा."
यह भी पढ़ें: घाघरा सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर देवाकी बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर