घाघरा सर्वेश्वरी बाल मंदिर स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने शिक्षकों-छात्रों का बढ़ाया हौसला

अतिथियों और शिक्षकों ने छात्रों को प्रेरक बातें बतायीं

By : Admin
घाघरा सर्वेश्वरी बाल मंदिर स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने शिक्षकों-छात्रों का बढ़ाया हौसला

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा चांदनी चौक स्थित सर्वेश्वरी बाल मंदिर स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बीपीओ पुष्पा टोप्पो ने दीप प्रज्वलित और फीता काटकर की. इस मौके पर पुष्पा टोप्पो ने शिक्षकों को 'समाज का निर्माता' बताते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि समाज के पहले पायदान से लेकर अंतिम पायदान तक के सभी व्यक्तियों को एक सफल नागरिक बनाने का काम गुरुजनों द्वारा ही किया जाता है. उन्होंने ऐसे महान गुरुओं को नमन किया.वही सर्वेश्वरी समूह घाघरा के उपाध्यक्ष अनंत पांडेय ने भी बच्चों के समक्ष कई बहुमूल्य बातें साझा कीं. शिक्षक मिथिलेश महापात्र ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से जुड़ी कई ज्ञानवर्धक बातें बताईं.

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्रों ने कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से भारत के विभिन्न राज्यों की सभ्यता और संस्कृति को दर्शाया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की.इस अवसर पर सर्वेश्वरी समूह घाघरा के शाखा मंत्री नंदलाल साहू, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय कुमार दुबे, शिक्षक संजय पांडे, नवीन कुमार साहू, नितेश कुमार पाठक, आनंद प्रजापति, निरंजन सिंह, तथा शिक्षिकाएं अर्पणा कुमारी, मनीता देवी, पूनम देवी, कंचन सिंह, तन्वी कुमारी, तनु कुमारी, प्रियंका कुमारी, कुलेश्वरी देवी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:  बरसोल थाना में नये थाना प्रभारी के रूप में अभिषेक कुमार ने दिया योगदान

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया