शरवण मस

चैनपुर के चढ़ावन पहाड़ी बाबा मंदिर में 14वें महोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक ने की विवाह मंडप बनाने की घोषणा

शिवभक्तों ने 'हर हर महादेव' के जयघोष के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चैनपुर के चढ़ावन पहाड़ी बाबा मंदिर में 14वें महोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक ने की विवाह मंडप बनाने की घोषणा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  ​सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर चैनपुर प्रखंड की बरांव पंचायत स्थित चढ़ावन टोला के पहाड़ी बाबा मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस खास मौके पर 'फ्रेंड ऑर्गेनाइजेशन कमिटी चढ़नवा पहाड़ी बाबा' द्वारा 14वें पहाड़ी बाबा महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

​कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया, जिला पार्षद रामलव प्रसाद चौरसिया, प्रमोद सिंह, वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष भरदुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी और कार्यक्रम अध्यक्ष योगेश्वर चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद शिवभक्तों ने 'हर हर महादेव' के जयघोष के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली और पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक करते हुए पूरे क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.

​समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पहले इस मंदिर तक पहुँचने का कोई सुगम रास्ता नहीं था, जिसे अब पक्की सड़क बनवाकर बेहतर कर दिया गया है. इसके अलावा उन्होंने श्रद्धालुओं की माँग पर मंदिर परिसर में एक विवाह मंडप बनवाने की भी घोषणा की. वहीं दूसरी ओर डंडा जिला पार्षद अजय मेंटल ने इस धार्मिक आयोजन के लिए ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया.
​इस भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में सांसद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव चौधरी, लालजी चौधरी, धाना चौधरी, भरदुल चौधरी, किशन चौधरी और सीताराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिवभक्त उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी पर भरनो के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संबंधित सामग्री

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.