पुलिस कार्रवाई

24 घंटे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, बड़ाजामदा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में भरोसा

आक्रोश के बीच कार्रवाई, आरोपी सरायकेला से धराया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
24 घंटे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, बड़ाजामदा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में भरोसा

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी मो. सफीक उर्फ मो. राजा (27) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस फुर्ती से क्षेत्र में लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है.

घटना के बाद बड़ाजामदा में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था. आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे.

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी. पीड़िता के परिजनों ने 30 अगस्त को महिला थाना किरीबुरू (कैम्प-नोवामुंडी) में लिखित शिकायत दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर किरीबुरू एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. सफीक उर्फ मो. राजा, पिता स्व. अब्दुल मुतालिब, निवासी एच रोड, मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार कर लिया.

इस संबंध में महिला थाना किरीबुरू (कैम्प-नोवामुंडी) कांड संख्या 04/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 को धारा 79/126(2)/351(2) बीएनएस 2023 एवं धारा 8/12 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह–2026 का आगाज, हिंदी को तकनीक और एआई से जोड़ने पर जोर

संबंधित सामग्री

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया