लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

By : Vaibhaw Vikram
लोहरदगा के मैना बगीचा से अज्ञात विक्षिप्त युवक का शव बरामद, कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के मैना बगीचा में सोमवार सुबह एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग गश्ती पर निकले सदर थाना के एसआई कुलदीप केरकेट्टा, चालक सोनू एवं पुलिस बल ने मैना बगीचा क्षेत्र से शव बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी. 

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. दोपहर करीब 2:45 बजे तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता है तो तत्काल सदर थाना से संपर्क करें, ताकि शव परिजनों को सौंपा जा सके. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: पलामू DC ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने का दिया गया निर्देश

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था