मतदान केंद्र क्षेत्रों का भौतिक निरिक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सरायकेला एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र क्षेत्रों का किया भौतिक निरिक्षण

एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से न छूटे और किसी भी विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल न हो: के. रवि कुमार

By : Ark Sahuliyar
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सरायकेला एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र क्षेत्रों का किया भौतिक निरिक्षण

न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को 51–सरायकेला एवं 50 ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया तथा बीएलओ द्वारा किए गए सर्वेक्षण, मतदाता सत्यापन, पात्र नागरिकों के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की शुद्धता की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम एवं अन्य विवरण जांचने और सत्यापन के लिए आने वाले बीएलओ को सही जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने मतदान केंद्र क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर ‘होम-टू-रोल’ के अनुरूप सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करें. उन्होंने ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ पर विशेष बल देते हुए कहा कि एक ही परिवार/घर के सभी पात्र भारतीय नागरिकों के नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होने चाहिए. यदि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों अथवा भागों में दर्ज हैं, तो फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक सुधार कराया जाए. उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं. वहीं, किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में पंजीकृत और अब सामान्य रूप से झारखण्ड में निवास कर रहे पात्र नागरिक फॉर्म-8 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से अपना नाम संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

के. रवि कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को समावेशी, शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है. कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा किसी भी विदेशी अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो, इसे सुनिश्चित करना है. उन्होंने ईआरओ/एईआरओ को मतदाताओं के आवेदनों एवं दस्तावेजों का तथ्यपरक, निष्पक्ष और सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा प्रत्येक आवेदन का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम निर्धारित प्रक्रिया एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला खरसांवा नीतीश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, 51- सरायकेला एवं 50-ईचागढ़  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- SIR की प्रक्रिया में सहयोग के लिए नामित 311 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.