फॉरवार्ड ब्लॉक नेता सुशांत सेनगुप्ता हत्याकांड में गवाह पेश करने का निर्देश

By : News11 Bharat
फॉरवार्ड ब्लॉक नेता सुशांत सेनगुप्ता हत्याकांड में गवाह पेश करने का निर्देश

प्रियेश कुमार/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: फॉरवार्ड ब्लॉक के नेता सुशांतो सेन गुप्ता हत्याकांड में सीबीआई को गवाह पेश करने का निर्देश दिया गया है. हत्याकांड में सुशांत सेन के साथ उनके भाई संजय सेन गुप्ता व कार्यकर्ता दुर्योधन पाल की हत्या कर दी गई थी. इसी मामले  की सुनवाई  सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में हुई.

अदालत ने सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. गौरतलब है कि सीबीआई  इस मामले मे 33 गवाहों का परीक्षण करा चुकी हैं. पांच अक्तूबर 2002 को सुशांतो अपने भाई संजय व कार्यकर्ता दुर्योधन के साथ कार से निरसा जा रहे थे. गोपालगंज के पास कार पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. मौके पर ही तीनों की मौत हो गई थी,जबकि प्रदीप तुरी एवं गणेश स्वर्णकार घायल हो गए थे.

प्रदीप तुरी के फर्दबयान पर निरसा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. पुलिसिया जांच पर उंगली उठाते हुए सुशांतो की मां ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. अनुसंधान के बाद सीबीआई ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी के खास माने जाने वाले हलधर महतो, ठाकुर माझी, प्रशांत बनर्जी एवं सुशांत मुखर्जी के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था.

यह भी पढ़ें: सिगिद पहुंचे तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा, सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को सौंपा एक-एक लाख का चेक

संबंधित सामग्री

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.