क्राइम न्यूज़

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

By : Dipali Kumari
पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले में कई सालों बाद हथियार के बल पर एक बार फिर NH में लूट की घटना हुई. आज सोमवार सुबह-सुबह एनएच-39 पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक राहगीर को निशाना बनाते हुए उसकी पल्सर बाइक (जेएच-03AQ-3836) छीन ली. यह घटना पोलपोल और पोखराहा के बीच करीब 5 बजे सुबह की है. 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोदरमा कला निवासी विष्णु प्रजापति लातेहार के मनिका स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोककर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

घटना के फौरन बाद पीड़ित सतबरवा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी. इस संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. साथ ही, यह पता लगाने के लिए छानबीन तेज कर दी गई है कि इस वारदात के पीछे आखिर कौन से अपराधी या गिरोह के लोग शामिल थे. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

संबंधित सामग्री

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.