आवश्यक निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

बालूमाथ/डेस्क: बालूमाथ मुख्य पथ पर अतिक्रमण और कोयला वाहनों के परिचालन से उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर 3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है.

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने मुख्य पथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है.बालूमाथ मुख्य पथ पर कुछ लोगों एवं दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है. इससे ग्रामीणों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमित स्थलों को यथाशीघ्र खाली कराने और कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए. अतिक्रमण एवं कोयला वाहनों के परिचालन से जुड़ी समस्याओं का समाधान संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमानुसार किया जाना है.उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.वहीं, बालूमाथ में कोयला वाहनों के परिचालन से होने वाले प्रदूषण और आवागमन से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए 3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय, बालूमाथ में बैठक आयोजित की जाएगी.

बैठक में संबंधित पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और ग्रामीण शामिल होंगे.बैठक में बालूमाथ मुख्य पथ को अतिक्रमण मुक्त कराने, निजी एवं यात्री वाहनों के निर्धारित पड़ाव पर ठहराव, मुख्य पथ की मरम्मत तथा कोयला वाहनों से संबंधित प्रदूषण समेत अन्य समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की जाएगी. उपायुक्त की ओर से सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुजरा गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, घर के पास बैठा दिखा तेंदुआ

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुजरा गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, घर के पास बैठा दिखा तेंदुआ

लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुजरा गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, घर के पास बैठा दिखा तेंदुआ

रात में घर के लोगों ने किसी कारणवश खिड़की खोली तो दीवार से सटकर बैठा तेंदुए दिखा, तेंदुए को देखते ही घर के लोग सतर्क हो गए