एशियन गेम्स 2026

Asian Games में 10वें भारत पर हुई पदकों की बरसात, जीते 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज, 45 पदकों के साथ अब 12वें नम्बर पर

मुक्केबाजी में भारत के तीन खिलाड़ी सेमीफाइनल में भी पहुंच चुके हैं, यानी भारत के तीन पदक पक्के हैं

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
Asian Games में 10वें भारत पर हुई पदकों की बरसात, जीते 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज, 45 पदकों के साथ अब 12वें नम्बर पर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा. भारत ने सोमवार को 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीते, इतना ही नहीं, 3 और मेडल पक्के भी किये. भारत के खाते में अब कुल 4 स्वर्ण, 20 रजत और 21 कांस्य समेत कुल 45 पदक हैं. पदक तालिका में भारत 12वें स्थान पर पहुंच गया है. मुक्केबाजी में भारत के तीन खिलाड़ी सेमीफाइनल में भी पहुंच चुके हैं, यानी भारत के तीन पदक पक्के हैं.

भारत का कैसा रहा आज का प्रदर्शन

  • एथलेटिक्स: जैवलिन थ्रो स्पर्धा में यशवीर सिंह ने रजत पदक जीता जबकि रोहित यादव के खाते में कांस्य पदक आया. जीता. यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत जीता. रोहित यादव ने 84.35 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक अपने नाम किया.
  • एथलेटिक्स: पुरुषों के लॉन्ग जम्प फाइनल में श्रीशंकर मुरली ने सिल्वर मेडल जीता. श्रीशंकर मुरली ने 8.07 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता.
  • एथलेटिक्स: पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ के फाइनल में गुलवीर सिंह रजत पदक जीतने में सफल रहे.. उन्होंने 3:36.72 का समय लिया. 
  • एथलेटिक्स: महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में पारुल चौधरी ने 15:14.61 का समय लेकर कांस्य पदक जीता.
  • एथलेटिक्स: महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विथ्या रामराज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. रामराज ने 54.75 सेकंड का समय निकाला.
  • निशानेबाजी: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में ईशा सिंह ने रजत पदक जीतने में सफल रहीं.
  • कुराश: महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में पिंकी बल्हारा को हार के बाद कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं.

यह भी पढ़ें: SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर सरायकेला में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ झामुमो का जोरदार प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा