हाथी के हमले

घाघरा के बुरूहु गांव में हाथी के हमले में मृत अनूप पांडे के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा

10 अप्रैल 2026 को जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले स्वर्गीय अनूप कुमार पाण्डे के परिजनों को वन विभाग, गुमला की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया.

By : Ark Sahuliyar
घाघरा के बुरूहु गांव में हाथी के हमले में मृत अनूप पांडे के परिजनों को मिला चार लाख का मुआवजा

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
10 अप्रैल 2026 को जंगली हाथी के हमले में जान गंवाने वाले स्वर्गीय अनूप कुमार पाण्डे के परिजनों को वन विभाग, गुमला की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया. शनिवार को मृतक के पैतृक आवास बुरूहु में उनके पिता बालकिशोर पाण्डे को मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया गया. आदर बीट के प्रभारी वनपाल शम्मी आफताब ने मृतक के पिता को चार लाख रुपये का चेक सौंपा. इस दौरान प्रधान वनरक्षी पीटर बाड़ा, सुनील राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे. वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि दिए जाने पर परिजनों ने विभाग के प्रति आभार जताया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की.