गढ़वा एसडीएम ने कोयल नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन को लेकर किया औचक निरीक्षण

चमराही क्षेत्र के डेढ़ दर्जन लोगों पर की निरोधात्मक कार्रवाई

By : News11 Bharat
गढ़वा एसडीएम ने कोयल नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन को लेकर किया औचक निरीक्षण

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:   गढ़वा में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन को लेकर लगातार शिकायतों एवं स्थानीय आसूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मेराल और सदर थाना क्षेत्रों अंतर्गत कोयल नदी के तटीय इलाकों चमराही,अटौला-चेचरीया, संग्रहे, पतसा आदि क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था.निरीक्षण के क्रम में प्रथम दृष्टया कोयल नदी किनारे अवैध बालू खनन की लगातार गतिविधियों की पुष्टि हुई. एसडीएम द्वारा मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की गई, गोपनीय जानकारियां भी जुटायी गयीं, जिसमें अवैध उत्खनन एवं रात्रिकालीन अवैध परिवहन से संबंधित कई महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुईं. प्राप्त सूचनाओं एवं तथ्यों के आधार पर इस अवैध गतिविधि में संलिप्त लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की गई.मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू उत्खनन और परिवहन में जुड़े लोग रैयती खेतों से होकर बालू ट्रैक्टर गुजारते हैं जिससे लोगों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं, हालांकि कुछ खेत मालिक भी इसके एवज में बालू चोरों से प्रति ट्रैक्टर पैसा वसूल करते हैं जबकि कुछ खेत मालिक इस सिंडिकेट का हिस्सा नहीं है. जिन लोगों पर कार्रवाई की गई उनमें इकबाल अंसारी, शेख शहंशाह, शेख रहमत, यूनुस खान, गुड्डू अंसारी, गुड्डन खान, पचू खान, तोफा खान, धर्मेंद्र तिवारी, निकू तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, डीशु तिवारी, राजू तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, निमिश तिवारी आदि शामिल हैं.

एसडीएम संजय कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नदी तटों से अवैध बालू खनन न केवल पर्यावरणीय संतुलन के लिए घातक है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है. संगठित रूप से अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त लोगों के विरुद्ध उनकी नीति शून्य सहनशीलता की है. किसी भी परिस्थिति में इस प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.उन्होंने पुलिस एवं खनन विभाग को निर्देश दिया कि कोयल नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में सतत गश्त एवं कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए. भविष्य में अवैध उत्खनन या परिवहन की पुनरावृत्ति पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई, आवश्यकतानुसार वाहन जब्ती एवं जेल भेजने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी.एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी सरकारी कर्मी की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष संलिप्तता इस अवैध कारोबार में पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे अवैध बालू खनन एवं परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्रशासन को गोपनीय रूप से उपलब्ध कराएं. सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा ने पूरे परिवार संग बेतला नेशनल पार्क का किया भ्रमण

संबंधित सामग्री

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

ELC-2.0 के तहत 19 एवं 20 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सभी जिलों में ELC को सक्रिय करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी 19 एवं 20 नवम्बर को ELC-2.0 का आयोजन किया जा रहा है. 

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.