बयान

छात्रों के साथ अन्याय कर अपनी पीठ थपथपा रही है सरकार - संदीप वर्मा

छात्र हित में तत्काल JPSC का पुनर्गठन करे सरकार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
छात्रों के साथ अन्याय कर अपनी पीठ थपथपा रही है सरकार - संदीप वर्मा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग की कथित लापरवाही एवं भ्रष्टाचार का खामियाजा आज हजारों अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है. सरकार छात्रों को न्याय देने के बजाय उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है.

वर्मा ने कहा कि शुरुआत में सरकार लगातार यह दावा करती रही कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित हुई हैं. लेकिन छात्रों के लगातार आंदोलन और दबाव के बाद JPSC में इस्तीफों और कार्रवाई का दौर शुरू हुआ. विधानसभा घेराव के बाद आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी सहित कई घटनाओं ने सरकार और आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. राज्य सरकार छात्रों की हितकर कभी नहीं रही है. 

उन्होंने कहा कि यदि जांच में परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और नियुक्तियों में भ्रष्टाचार से जुड़े तथ्य सामने आए हैं, तो सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन तथ्यों को पहले क्यों छुपाया गया. जब अभ्यर्थी लगातार सरकार और आयोग का ध्यान आकृष्ट कर रहे थे, तब समय रहते नियुक्तियों पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कराई गई?

उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC द्वारा आयोजित लगभग 22 परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. सरकार को यह बताना चाहिए. जिन परीक्षाओं को रद्द किया गया है, उनका दोबारा आयोजन कब तक किया जाएगा? जब छात्र लगातार अनियमितताओं की शिकायत कर रहे थे, तब सरकार ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की?

उन्होंने कहा कि वर्तमान में JPSC पूरी तरह क्रियाशील नहीं है. ऐसे में लंबित और रद्द परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन कैसे होगा, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए अविलंब JPSC का पुनर्गठन किया जाए और लंबित परीक्षाओं के लिए स्पष्ट परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए.

वर्मा ने कहा कि सरकार की शिक्षा और रोजगार के प्रति गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) में लंबे समय से कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं. 13 सदस्यों की नियुक्ति नहीं होना और सचिव का पदस्थापन नहीं किया जाना भी सरकार की उदासीनता को दर्शाता है, जिसका सीधा असर राज्य के हजारों विद्यार्थियों पर पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों से जुड़े सभी मामलों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल निर्णय लेना चाहिए. JPSC-JSSC की परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए CBI जांच की अनुशंसा की जाए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो.

यह भी पढ़ें: DC की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

संबंधित सामग्री

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

करमा पर्व की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया.