न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अपनी घोषणा के अनुसार IMA (Indian Medical Association) और 9 संगठन सोमवार से प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं. राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. बता दें कि पूर्व में ही चिकित्सकों आंदोलन का आह्वान किया था. आह्वान के अनुसार, 5 से 8 अक्टूबर तक चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे.
बता दें कि IMA ने आंदोलन को 5 चरणों में चलाने की रूपरेखा तैयार की है. पहले चरण के अनुसार 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सभी संगठनों को एकजुट करने का काम किया गया. दूसरे चरण में 5 से 8 अक्टूबर तक डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. इसके बाद 9 अक्टूबर को पूरे राज्य में प्रेस वार्ता आयोजित कर डॉक्टर अपनी मांगों और आंदोलन की आगे की रणनीति की जानकारी देंगे.
आंदोलन के अगले चरण में 21 अक्टूबर को सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा. डॉक्टरों का कहना है कि अगर इसके बावजूद मांगों का समाधान नहीं होता है तो 22 अक्टूबर से पेन डाउन हड़ताल शुरू की जाएगी.
यह भी पढ़ें: एक तरफ चल रहा है SIR का विरोध. दूसरी ओर 5 राज्यों में चल रही मॉक पोल की तैयारी, आखिर क्या करना चाहता है चुनाव आयोग