गर्व का पल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की बेटियों से की मुल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 वर्षों बाद जीता एशियाई खेलों में स्वर्ण, झारखंड की चार बेटियां में थीं शामिल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की झारखंड की बेटियों से की मुल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 44 वर्षों बाद भारतीय महिला टीम ने जिस शान के साथ चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है. उससे पूरे देश गौरवान्वित है. गर्व का विषय यह भी है कि जिस महिला टीम ने इतनी बड़ी और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है, उसमें चार बेटियां झारखंड की हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने राज्य की इस उपलब्धि पर गर्व से फूले नहीं समा रहे  हैं. उन्होंने रविवार को इन चार बेटियों का अपने सरकारी आवास पर गुलदस्ता देकर और झारखंडी पट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया है. 

बता दें कि झारखंड ने इतनी बड़ी उपलब्धि झारखंड की तेज-तर्रार खिलाड़ी सलीमा टेटे की कप्तानी में यह स्वर्णिम सफलता अर्जित है. झारखंड की चार बेटियों में तीन तो सिमडेगा की हैं. कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिको सोरेन सिमडेगा जिले से हैं. जबकि निक्की प्रधान खूंटी की हैं.

पूरी भारतीय महिला टीम का देश में लौटने पर भी ने जोरदार स्वागत किया गया है. स्वदेश वापसी पर खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया. बता दें कि भारत की महिला टीम ने न सिर्फ 44 वर्षों बाद एशियन गेम्स का स्वर्ण जीता है, बल्कि इस शानदार जीत के साथ ही 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स होने वाले ओलंपिक के लिए सीधा क्वालिफाई कर लिया है. भारत लौटने के बाद विभिन्न राज्यों और सरकारों द्वारा खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टाफ के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा भी है.

यह भी पढ़ें: काली कमली वाले बाबा के यहां कंबल लेने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से कल होगा तीन दिवसीय पदयात्रा का भव्य शुभारंभ

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से कल होगा तीन दिवसीय पदयात्रा का भव्य शुभारंभ

भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा पारंपरिक झंडा दिखाकर करेंगे पदयात्रा का शुभारंभ, आकर्षण का केंद्र होगा भगवान बिरसा मुंडा का रथ एवं प्रतिमा

12 November 2026
टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों-यात्रियों ने आग बुझाकर पैसेंजर ट्रेन को किया रवाना

टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों-यात्रियों ने आग बुझाकर पैसेंजर ट्रेन को किया रवाना

ट्रेन रुकने के साथ ट्रेन के यात्री व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, तत्पश्चात ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना की गई

12 November 2026
डीवीसी अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया बोकारो थर्मल का दौरा, ऐतिहासिक धरोहर व विद्युत उत्पादन व्यवस्था का किया अवलोकन

डीवीसी अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया बोकारो थर्मल का दौरा, ऐतिहासिक धरोहर व विद्युत उत्पादन व्यवस्था का किया अवलोकन

अधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद किया और बोकारो थर्मल में भी जल्द लगेगा नया पावर प्लांट लगने की बात कही

12 November 2026
दुनिया की बेशकीमती कंपनियों में शुमार nVIDIA से जेन्सेन हुआंग की विदाई के बाद कोलेट क्रेस बनीं  अंतरिम CEO

दुनिया की बेशकीमती कंपनियों में शुमार nVIDIA से जेन्सेन हुआंग की विदाई के बाद कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम CEO

चीनी सुन्दरी से अफेयर की खबरों के उठे तूफान के बाद CEO पद से जेन्सेन हुआंग ने दे दिया इस्तीफा<br/>

12 November 2026
मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर भटकते मिले आनंदपुर के दो बच्चे, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर भटकते मिले आनंदपुर के दो बच्चे, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे रास्ता भटककर मनोहरपुर पहुंच गए, आनंदपुर क्षेत्र के बेडाईचिड़ा गांव के रहने वाले हैं दोनों बच्चे

12 November 2026