श्रीश्री 108 श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण 9 दिवसीय महायज्ञ का 1500 सौ कन्याओं की निकाली गई जलयात्रा के साथ प्रारंभ

By : News11 Bharat
श्रीश्री 108 श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण 9 दिवसीय महायज्ञ का 1500 सौ कन्याओं की निकाली गई जलयात्रा के साथ प्रारंभ

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत भंडारीडीह पंचायत के बाघरा गांव में आयोजित श्रीश्री 108 श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण नौ दिवसीय महायज्ञ का आज जल यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ है जहां पर 1500 सौ कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर बैरगी नदी छठ घाट पर पहुंचे जहां पर वैदिक मंत्रोचार के साथ पुरोहितों ने कलश में जल भरवारा और यज्ञस्थल पर कलश स्थापन की गई इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता के साथ हनुमान की झांकी भी जल यात्रा के साथ साथ चल रहे थे. कथावाचक पंडित ओमप्रकाश महाराज, कथावाचिका साध्वी धर्ममूर्ति शुक्ला, यज्ञाधीष लाल बाबा के द्वारा नौ दिनों तक प्रवचन सुनाया जाएगा. जहां पर देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी, 

महायज्ञ के संचालन के कमिटी गठित

जलयात्रा व महायज्ञ का संचालन करने के लिए कमिटी का गठन किया गया है जिसमें सैकड़ों वालंटियर बनाएं गए हैं. इधर बेंगाबाद पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद थी जगह-जगह पर महिला पुरुष पुलिस फोर्स लगाए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को कहीं कोई तरह से कोई परेशानी न हो इस दौरान कमेटी के द्वारा जल और शरबत की व्यवस्था की गई थी. यज्ञसमिति के अध्यक्ष दिलीप रजक ने बताया कि श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण 9 दिवसीय महायज्ञ का आज जल यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. इस दौरान उन्होंने इस महायज्ञ को ऐतिहासिक बताया. कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि लोग श्रद्धालु बढ़ चढ़कर इस महायज्ञ में शामिल हो रहे हैं जो इतनी लोगों में आस्था और विश्वास है कि इस चिलचिलाती धूप में भी हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु लोग इस जल यात्रा में शामिल हुए यह इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है.

आकर्षक झांकी का होगा प्रदर्शन

उन्होंने बताया इस महायज्ञ में 9 दिनों तक चलने वाली यज्ञ में प्रत्येक दिन हवन आरती और प्रवचन किया जाएगा साथ ही देर रात झांकी की प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी. लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष सरजू गोप ने कहा कि यह महायज्ञ को सफल बनाने के लिए दिन-रात हम लोगों ने कड़ी मेहनत की है और आज यह अपरंपार भीड़ को देखकर बहुत ही खुशी हो रही है कि यज्ञ को सफल बनाने के लिए लोगों में हिंदुत्व को जगाने के लिए यह कदम उठाया है. वहीं पूर्व मुखिया राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस महायज्ञ को विधि व्यवस्था संधारण के लिए हमारे वालंटियर के साथ-साथ पुलिस प्रशासन धन्यवाद के पात्र हैं.

 मौके पर उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, राजकुमार राणा, महासचिव कुलदीप मिश्रा, बालेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, बाबूलाल मिश्र, सचिव मोहन राय, सोनू यादव, सुनील वर्मा, संयोजक मुन्नालाल, राजू यादव, दिनेश शर्मा, संगठन सचिव नरेश मोदी, जगदीश दास, विक्रम वर्मा, संजय वर्मा, बबलू यादव, सूरज , राहुल, राजेंद्र, कुंदन, जनार्दन, मनोहर, मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा आदि को बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: लातेहार: मंडल कारा लातेहार में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया